नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के कुर्ला में ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर जैश ए मोहम्मद और आईएसआईएस के दो संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि ये आतंकी दिल्ली और मुंबई में बड़े धमाके की साजिश रच रहे थे और इसके लिए वह टॉय कार बम का इस्तेमाल करने वाले थे। अभी कुछ और भी लोग स्पेशल सेल की रडार पर हैं। फिलहाल इन दोनों आतंकियों को दिल्ली लेकर आया जा रहा है। महाराष्ट्र एटीएस और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने संयुक्त अभियान में मुंबई के कुर्ला और पास के खडावली इलाके में छापेमारी की। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। महाराष्ट्र एटीएस के अनुसार, अब इस मामले की आगे की जांच दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल करेगी। उन्होंने बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर दोनों...