मथुरा, मार्च 23 -- थाना जमुनापार के अंतर्गत पानीगांव चौराहा के समीप कृष्णाऑर्चिड में किराये के मकान में रह रहे युवक की रविवार देर रात टॉयलेट को जाते समय गिरने से मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि गांव बाबूपुर, थाना राम पुर, जालौन निवासी नीरज (23) अपने चाचा के बेटे ब्रह्म प्रकाश के पास कृष्णा ऑर्चिड स्थित मकान में किराये पर रहता था। वह यहां पर ई- रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर रहा था। रविवार देर रात करीब दो बजे वह टॉयलेट करने के लिए जा रहा था, तभी अचानक नल के पास गिर गया। इसके चलते उसके नाक व सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.