संभल, मार्च 11 -- चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर में मंगलवार सुबह टॉयलेट करते समय अचानक ई-रिक्शा चालक की हालत बिगड़ गई। परिजन डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव मौजमपुर निवासी राजा बाबू (25वर्ष) ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह घर में टॉयलेट करने गया, इसी दौरान टॉयलेट करते समय उसकी हालत बिगड़ गई और वह टॉयलेट में ही गिर गया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की बहन रेखा ने बताया कि सुबह टॉयलेट करते समय उसे अचानक तेज खांसी के साथ खून आया और वह जमीन पर गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...