मोतिहारी, मई 21 -- मोतिहारी। सोशल मीडिया पर टॉयगन का फोटो व वीडियो वायरल होने पर अब कार्रवाई होगी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है। सोशल मीडिया पर टॉयगन के साथ फोटो व वीडियो वायरल होने पर एफआईआर दर्ज होगी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कई लोग एयरगन या टॉयगन को सोशल मीडिया पर प्रदर्शित कर रहे हैं। ऐसे प्रदर्शन से आमजनों में दहशत का माहौल होता है और अराजकता का माहौल उत्पन्न होता है। ऐसे लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कारवाई करने का आदेश दिया गया है। बताया जाता है कि इन दिनों कई लोग एयरगन या खिलौने वाले बंदूक (टॉयगन) के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह का दिखावा करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

वीडियो वायरल करने के मामले में ह...