नई दिल्ली, मार्च 27 -- यूपी के बुलंदशहर में नवरात्रों में जहां लोग कन्या पूजन कर रहे थे, वहीं एक क्रूर पिता ने टॉफी चुराने की शिकायत पर अपनी 12 वर्षीय बेटी को डंडे से पीटकर मार डाला। बच्ची को बचाने आई पत्नी की भी पिटाई कर घर की कुंडी बंद कर फरार हो गया। पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर का है। घटना के बाद आरोपी ने घर के किसी सदस्य को शोर तक नहीं मचाने दिया। ग्राम रतनपुर में पूजा (12 वर्ष) के पिता पुष्पेंद्र से गुरुवार को गांव के एक दुकानदार ने शिकायत की कि उनकी बेटी दुकान से टॉफी का डिब्बा चोरी कर लाई है। इस पर पुष्पेंद्र ने पूजा को डंडे से बुरी तरह पीटा। पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि मासूम पूजा की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। इससे पहले बच्ची को बचाने आई उसकी मां आरती को पिटाई कर घायल ...