संवाददाता, मार्च 28 -- नवरात्रों में जहां लोग कन्या पूजन कर रहे थे, वहीं एक क्रूर पिता ने टॉफी चुराने की शिकायत पर अपनी 12 वर्षीय बेटी को डंडे से पीटकर मार डाला। बच्ची को बचाने आई पत्नी की भी पिटाई कर घर की कुंडी बंद कर फरार हो गया। पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर का है। पूजा (12 वर्ष) के पिता पुष्पेंद्र से गुरुवार को गांव के एक दुकानदार ने शिकायत की कि उनकी बेटी दुकान से टॉफी का डिब्बा चोरी कर लाई है। इस पर पुष्पेंद्र ने पूजा को डंडे से बुरी तरह पीटा। कुछ ही देर बाद पूजा की मौत हो गई। इससे पहले बच्ची को बचाने आई उसकी मां आरती को पिटाई कर घायल कर दिया। घटना के बाद पुष्पेंद्र ने अंदर से घर का दरवाजा बंद कर लिया। गुरुवार देर शाम वह दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया। पुष्पेंद्र के जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.