औरैया, जून 6 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली से बस द्वारा अपने घर लौट रहा एक युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। रास्ते में एक अज्ञात युवक ने उसे टॉफी खिलाई, जिसके कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसके पास रखे दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान गायब मिले। युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम कंधिया निवासी 22 वर्षीय शिवम पुत्र अमर सिंह दिल्ली में रहकर काम करता है। शनिवार को वह बस से अपने घर लौट रहा था। शिवम ने बताया कि यात्रा के दौरान एक अज्ञात युवक उससे घुल-मिल गया। यह भी पढ़ें- तीन युवक हुए जहरखुरानी के शिकार, हजारों रुपये गंवाए बातचीत के दौरान उसने इटावा-बिधूना मार्ग के बीच उसे खाने के लिए टॉफी दी। टॉफी खाने के कुछ ही देर बाद उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया। युवक के अनुस...