नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। निहाल विहार इलाके में टॉफी का लालच देकर नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, नौ वर्षीय पीड़िता अपनी मौसी के घर निहाल विहार इलाके में रहती है। मौसी ने बुधवार को बच्ची को पड़ोस की दुकान से सामान लाने के लिए भेजा था। पुलिस ने बताया कि दुकानदार 72 वर्षीय सूरजभान ने टॉफी का लालच देकर बच्ची को दुकान के अंदर बुला लिया। इसके बाद बच्ची का यौन शोषण किया। काफी देर बाद जब बच्ची घर पहुंची तो परिजनों ने देरी का कारण पूछा। इसके बाद बच्ची ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। जब परिजनों ने बुजुर्ग आरोपी से शिकायत की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.