सुल्तानपुर, जनवरी 24 -- सुलतानपुर, संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। टॉफी का लालच देकर गांव का युवक किशोरी के साथ महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी से गांव का ही युवक टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म करता रहा। किशोरी को पेट दर्द और रक्तस्राव की शिकायत होने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले गए। चिकित्सकों ने जांच में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि की, जिसके बाद परिजनों को दुष्कर्म की जानकारी हुई। इसके बाद किशोरी के पिता ने गांव के युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोप...