नई दिल्ली, जनवरी 19 -- बीते कुछ वक्त में भारत में कोरियन फिल्मों, म्यूजिक और वेब सीरीज का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जो आपको अक्सर किसी फिल्म या शो में नजर आती होंगी, लेकिन आपको उनके बारे में शायद ही पता होगा। तो चलिए आज जान लेते हैं कोरियन सिनेमा जगत की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज के बारे में। एक-एक एपिसोड और फिल्म के लिए इनकी फीस सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर इनकी फैन फॉलोइंग आपका दिमाग चकरा देगी। तो चलिए शुरुआत करते हैं कोरियन एंटरटेनमेंट जगत की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस के नाम के साथ।जून जी-ह्युन (Jun Ji-Hyun) जून जी-ह्युन कोरियन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक जून एक एपिसोड के लइए लगभग 65 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'माय सासी गर्ल', और 'क...