नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- भारत में CNG कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। बेहतर माइलेज और पेट्रोल के मुकाबले कम रनिंग कॉस्ट के चलते ग्राहक फ्यूल ऑप्शन के तौर पर सीएनजी को पसंद कर रहे हैं। हाल के दिनों में कई कंपनियों ने अपनी मौजूदा कारों में सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी देना शुरू किया है। अगर आप भी सीएनजी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको भारत में लॉन्च हुई टॉप 6 लेटेस्ट सीएनजी कारों के बारे में बता रहे हैं।टाटा एरिस नई सीएनजी कारों की लिस्ट में टाटा एरिस सबसे नया मॉडल है। इसमें Smart से लेकर टॉप Accomplished ट्रिम तक सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। सीएनजी के साथ AMT का ऑप्शन Pure ट्रिम से Accomplished तक दिया गया है। इसकी कीमत 7.23 लाख रुपये से 11.12 लाख रुपये के बीच है। कार में टाटा का ड्यूल-टैंक सीएनजी सेटअप लगा है। इसमें द...