नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- भारतीय कार बाजार में टाटा नेक्सॉन, मारुति बलेनो, डिजायर और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों की खूब जबरदस्त सेल होती है। वहीं, कुछ कारें ऐसी भी हैं जो इंडियन ग्राहकों खास इंप्रेस नहीं कर पाईं। यही कारण है कि अक्टूबर 2026 के सेल नंबर्स में कुछ महंगे और प्रीमियम मॉडल की हालत बेहद खराब रही। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार इनमें से एक कार की सिर्फ 3 यूनिट बिकीं, जबकि तीन मॉडल ऐसे रहे जिनका सेल का खाता भी नहीं खुला। तो आइए जानते हैं सबसे कम बिकने वाली टॉप 5 कारों के बारे में।1. Honda ZR-V होंडा ZR-V एक प्रीमियम एसयूवी है, जिसमें दमदार और बेहतर माइलेज देने वाला हाइब्रिड पावरट्रेन, शानदार केबिन और कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। इसके बावजूद अक्टूबर में इसकी सिर्फ 3 यूनिट बिकीं। इसकी एक बड़ी वजह कीमत हो सकती है। मुंबई में इसकी ...