मेरठ, जून 10 -- चौ.चरण सिंह विवि कैंपस के गणित विभाग ने वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विभाग के प्रोफेसर डॉ.मुकेश शर्मा दुनिया के टॉप-5 फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होने में सफल रहे हैं। साइरैंक ग्लोबल की इस रैंकिंग में दुनियाभर से रिसर्च के आधार पर टॉप-5 फीसदी वैज्ञानिकों को मान्यता दी गई है। प्रो.मुकेश शर्मा की ग्लोबल रैंक एक लाख 13 हजार 966 है जो टॉप-5 फीसदी में शामिल है। ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स 80 लाख से अधिक सक्रिय शोधकर्ताओं के प्रोफाइल और दो करोड़ शोध कार्यों का विश्लेषण करता है जो ओपन एलेक्स (दुनिया के सबसे बड़े ओपन रिसर्च डेटाबेस) से लिए गए हैं। मानकीकृत समग्र स्कोर से केवल शीर्ष पांच फीसदी ही प्रमाणन के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं। इसी अर्हता में प्रो.मुकेश शर्मा भी शामिल हुए हैं। साइरैंक ग्लोबल सर्टिफिक...