नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- भारत में 7-सीटर एसयूवी की मांग को देखते हुए कार कंपनियां अब इस सेगमेंट में नई इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियां लाने की तैयारी कर रही हैं। टाटा मोटर्स और रेनो की बड़ी एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। वहीं, हुंडई के भी दो हाइब्रिड प्रोजेक्ट चर्चा में हैं। इसके अलावा टोयोटा जेनरेशन फॉर्च्यूनर और तीन-रो वाली Hyryder को लाने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं इन टॉप 5 अपकमिंग एसयूवी के बारे में।1. टाटा सफारी ईवी टाटा सफारी ईवी को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी हैरियर ईवी के acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। इसमें 65kWh और 75kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा रियर-व्हील ड्राइव और ड्यूल-मो...