नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- एथेनॉल वाले पेट्रोल को लेकर चिंतित हैं, तो आपके लिए डीजल इंजन वाली गाड़ियां फिलहाल सेफ ऑप्शन हैं। ऐसे में अगर आप नई डीजल SUV खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट भी कम है, तो हम आपको इंडियन मार्केट में मौजूद चार बेहतरीन डीजल एसयूवी के बारे में बता रहे हैं। इन एसयूवी की खास बात है कि ये बेहतर माइलेज के साथ अच्छा परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती हैं। इसमें आपको ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। हमारी इस लिस्ट में टाटा के साथ किआ, हुंडई और महिंद्रा की एसयूवी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।किआ सॉनेट इस लिस्ट में सबसे अफोर्डेबल डीजल ऑटोमैटिक कार किआ सॉनेट है। इसके डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत मुंबई में ऑन-रोड 11.92 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन लगा है, जो 114bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क...