टॉप-3 विद्यार्थियों को बीईओ ने किया सम्मानित
कौशाम्बी, सितम्बर 7 -- कंपोजिट विद्यालय चौपुरवा के औचक निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह ने शैक्षिक प्रदर्शन में उत्कृष्ट रहे टॉप-3 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के संबंध में सवाल भी किए और उनकी शैक्षिक प्रगति का जायजा लिया। बीईओ ने सम्मानित विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत, नियमित अध्ययन और अनुशासन से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों से कहा कि प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा पहचानकर उसे आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएं। विद्यालय परिवार ने कहा कि इस तरह के सम्मान से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.