टॉप-10 वांछित अपराधी धीरज गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसटीएफ की विशेष टीम ने जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी धीरज कुमार को गिरफ्तार किया है। वह पारू थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर नगवा का रहने वाला है।जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को एसटीएफ की विशेष टीम ने सूचना के आधार पर बड़ा दाऊद चैनपुर क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने वांछित आरोपित धीरज कुमार को धर दबोचा। धीरज करजा थाना में दर्ज एक लूटकांड के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। जिला पुलिस की टॉप-10 सूची में भी वह शामिल था। धीरज के खिलाफ मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और वैशाली जिलों के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत सात गंभीर मामले दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पंप लूटकांड : आठ साल से फरार आरोपित गिरफ्तार थानेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.