नई दिल्ली, जुलाई 14 -- टीवी की दुनिया में टॉप एक्टर बनना जितना मुश्किल है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है टॉप पर बने रहना। यही वजह है कि लगभग हर हफ्ते टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट बदलती रहती है। नए टीवी और रियलिटी शोज आते हैं, और उनमें निभाए जा रहे किरदारों की वजह से टीवी एक्टर्स की पॉपुलैरिटी बदलती रहती है। इस हफ्ते भी समीकरण बदलते नजर आए हैं। गॉसिप्स टीवी ने इस हफ्ते के टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें धीरज धूपर, सृति झा, हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, भाविका शर्मा और रोहित पुरोहित जैसे एक्टर्स के नाम शामिल हैं। लेकिन सवाल यह है कि टॉप 10 की लिस्ट में किस एक्टर को कौन सी पोजिशन मिली है। साथ ही कौन सा शो है, जो इस हफ्ते टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखे हुए है। ऐसे ही सवालों के जवाब समझने के लिए चलिए जानते हैं कौन किस म...