सासाराम, मार्च 31 -- दिनारा। जनता उच्च विद्यालय तेनुअज की छात्रा चंदा कुमारी ने बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर अपने गांव, पंचायत व प्रखंड का नाम रोशन की हैं। वह तेनुअज पंचायत के नटवार कला गांव निवासी हरि शंकर सिंह की पुत्री हैं। छात्रा की इस सफलता पर विधायक आलोक कुमार सिंह व मुखिया प्रतिनिधि अमित राय उनके घर पहुंचे व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रा के उत्साहवर्धन के लिए11-11 हजार रुपये सहयोग राशि भी प्रदान की। फोटो नंबर-46 कैप्शन- छात्रा को मिठाई खिलाते व सहयोग राशि प्रदान करते विधायक आलोक कुमार सिंह व मुखिया प्रतिनिधि अमित राय।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.