मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पुलिस नगर-2 अनुमंडल के टॉप-10 में अपराधियों में शामिल अहियापुर थाना के मुरादपुर दुल्लह निवासी चिंटू कुमार उर्फ राजा उर्फ झामू कुमार को शुक्रवार रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। घर से हुई गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक सोने की चेन व मोबाइल जब्त की गई। झामू के विरुद्घ अहियापुर थाने में छिनतई, लूट, डकैती, शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व पॉक्सो एक्ट सहित दर्जनभर मामले दर्ज हैं। वहीं, जेल चोरी छिपे मोबाइल सिम ले जाने के आरोप में मिठनपुरा थाना में भी एक मामला दर्ज है। शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में इसकी जानकारी देते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि झामू पेशेवर शातिर है। फोरलेन व अन्य मार्गों में छिनतई की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस की ई-डोजियर में उसका नाम शामिल है। उसे एक अप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.