नई दिल्ली, अगस्त 4 -- अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को आए बंपर उछाल के चलते दुनिया के टॉप-10 अमीरों की दौलत में करीब 111 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। एलन मस्क से लेकर बर्नार्ड अर्नाल्ट के ऊपर खूब डॉलर की बारिश हुई। वहीं, घरेलू शेयर मार्केट में तेजी के कारण गौतम अडानी और मुकेश अंबानी भी डॉलर की बारिश भीगते नजर आए। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुाबिक अडानी के नेटवर्थ में 1.32 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब उनका नेटवर्थ 113 अरब डॉलर हो गया है। अभी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में अडानी 17वें स्थान पर जमे हुए हैं। 23 स्थान पर टिके अंबानी की दौलत में सोमवार को 905 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और नेटवर्थ 87.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया।मस्क की कमाई में 35.7 अरब डॉलर का इजाफा टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों में 5.58 प्रतिशत की उछाल के चलते एलन मस्क की दौलत में...