मुंगेर, नवम्बर 1 -- मुंगेर, निज संवाददाता । जिले के टॉप-10 अपराधी में शुमार सफियासराय थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी श्रवण यादव को एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को पटना से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कुख्यात अपराधी श्रवण यादव जिले के टॉप-10 अपराधी में शुमार था। डेढ़ वर्ष पूर्व सफियासराय थानाक्षेत्र अंतर्गत हेरूदियारा के समीप ट्रक ड्राइवर सुरेन्द्र को गोली मारने, हसनगंज के समीप लाइन होटल संचालक पर भी उसने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें सफियासराय थाना में विभिन्न एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज है। इसके अलावा उसके विरूद्ध नयारामनगर, सफियासराय, और कासिम बाजार थाना में रंगदारी, गोलीबारी, धमकी के अलावा आर्म्स एक्ट, एससी एसटी एक्ट और उत्पाद अधिनियम का आधा दर्जन संगीन मामला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.