अमरोहा, फरवरी 27 -- अमरोहा। डीआईजी मुनिराज जी ने एसपी अमित कुमार आनंद के साथ थाना अमरोहा देहात का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय/परिसर, हवालात, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, थाने की राजकीय संपत्ति व अभिलेख चेक किए। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रुम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मिशन शक्ति केंद्र में नियुक्त पुलिसकर्मियों को महिला संबंधी शिकायतों एवं अपराधों पर प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। अपराध व त्योहार रजिस्टर आदि का अवलोकन करते हुए दस्तावेजों को अद्यावधिक रखने व रख-रखाव को दुरस्त करने के दिशा निर्देश दिए। मालखाने में रखे शस्त्रों, दंगा नियंत्रण उपकरणों की साफ सफाई व रख रखाव का जायजा लिया, पुलिसकर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.