टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल सात हजार का ईनामी बदमाश लालू गिरफ्तार
समस्तीपुर, मई 14 -- समस्तीपुर। बिहार एसटीएफ की स्पेशल टीम ने जिले के कुख्यात एवं सात हजार रुपये के ईनामी बदमाश लालू दास उर्फ छोटका को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लालू दास उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामनगर चांदचौर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। वह जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। उसके उपर सरायरंजन थाने में लूट एवं आर्म्स एक्ट सहित तीन गंभीर मामले दर्ज है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पर सात हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ सरायरंजन थाना में लूट एवं आर्म्स एक्ट सहित तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- सहरसा: अपराधी को बिहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.