पूर्णिया, दिसम्बर 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की औराही पंचायत के प्रभारी मुखिया तपेश कुमार पाठक उर्फ छोटू पाठक को पूर्णिया पुलिस ने टॉप वांटेड लिस्ट में शामिल कर लिया है। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि पूर्व मुखिया को टॉप वांटेड लिस्ट में शामिल कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। उसपर बीकोठी थाना में अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्य के साथ मारपीट का एक मामला दर्ज है, इसमें वह फरार चल रहा है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, फोन पर एसआई के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में प्रभारी मुखिया के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। केस सदर थाना में कार्यरत एसआई प्रभाष पांडेय के आवेदन पर दर्ज किया गया है। जिसमें एसआई ने बताया है कि 16 दिसंबर की रात में प्रभारी मुखिया ने उनके साथ ना केवल फोन पर बदसलूकी की, बल्कि उन दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.