शामली, मई 23 -- चौसाना। फतेहपुर चौतरा में गन्ना किसानों को फसल में बढ़ रहे टॉप बोरर और अन्य कीटों के प्रकोप के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को समय रहते बचाव उपाय अपनाने की सलाह देते हुए बताया कि लगातार बढ़ रही गर्मी गन्ने की फसल के लिए खतरा बनती जा रही है। पिछले वर्ष भी कीटों के हमले के कारण गन्ना उत्पादन में करीब 15 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को बताया गया कि मई और जून का समय गन्ने की फसल में टॉप बोरर नियंत्रण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान टॉप बोरर की दूसरी पीढ़ी तेजी से फैलती है, जो गन्ने की बढ़वार को प्रभावित करती है। कीट तनों में छेद कर पौधों को अंदर से नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे फसल कमजोर होने लगती है। गन्ना विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप पिलानिया ने किसानों को ख...