नई दिल्ली, अगस्त 12 -- गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) के शेयर बुधवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के शेयर बुधवार को BSE में 10 पर्सेंट से अधिक टूटकर 915.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। गोदरेज ग्रुप की कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। एक बड़े अपडेट के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेज गिरावट आई है। गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (MD & CEO) सुधीर सीतापति के तत्काल प्रभाव से अचानक अपना पद छोड़ने की घोषणा की है। मौजूदा ग्रुप CFO बने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओसुधीर सीतापति ने अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने से ठीक पहले इस्तीफा दिया है। इससे पहले, उनका कार्यकाल अक्टूबर 2031 तक के लिए बढ़ाया गया था। गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स ...