सिमडेगा, अप्रैल 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सिमडेगा के सेंट मेरिज इंग्लिश मीडियम स्कूल सामटोली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी टॉप-10 टॉपर्स की सूची में छात्रों की मेहनत और उत्कृष्ट परिणाम साफ झलक रहा है। इस वर्ष सुरभि कुमारी ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं स्वप्निल आनंद बेक ने 91% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। संकेत कुमार केशरी 90% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा टॉप 10 में शामिल अन्य विद्यार्थियों में अनिकेत कुजूर (89%), तुषार कुमार सिंह (89%), आयुष कुमार (88%), सूर्या अरमान तिर्की (88%), कन्हैया मेहर (86%), प्रेयशी इंडवार (85%) और श्रेय टेटे (85%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- केन्द्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.