चंदौली, अप्रैल 30 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में धानापुर कस्बा निवासी नौशाबा इरफान ने इंटर परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टाप टेन में पांचवां स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बुधवार दोपहर अमरवीर इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. विशाल सिंह छात्रा के घर पहुंचे और उन्हें सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने नौशाबा इरफान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। नौशाबा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। इस अवसर पर मोहन भाई, आतिफ खान, मुकेश दुबे, अंसार खान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.