टॉपर सूची में शामिल बस्ती के 23 छात्रों को मिली पुरस्कार की धनराशि
बस्ती, मई 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में प्रदेश व जिले स्तर पर टॉप 10 में शामिल छात्र-छात्राओं के बैंक खाते पुरस्कार की नकद राशि पहुंच गई। प्रदेश स्तर पर जनपद की एक छात्रा व जिले स्तर पर 23 छात्र-छात्राओं के नाम इस लिस्ट में शामिल रहे। हाईस्कूल में रुधौली दयानगर स्थित दीनानाथ चौधरी राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज की साक्षी चौधरी ने प्रदेश स्तर पर आठवीं रैंक हासिल की है। उन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार शासन स्तर से प्रदान किया गया है। इसी तरह जनपद स्तर की टॉप 10 की सूची में हाईस्कूल के 13 और इंटरमीडिएट के 10 विद्यार्थी शामिल रहे। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि इन विद्यार्थियों के खाते में 21 हजार रुपये का पुरस्कार भेजा गया है। इन विद्यार्थियों का एक जून 2026 को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मान किया जाएगा।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.