मैनपुरी, अप्रैल 16 -- नगर के एसबीआरएल वैश्य रेजीडेंसियल एकेडमी की छात्रा सुहानी ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। सुहानी के पिता एलआईसी अभिकर्ता हैं। सुहानी का सपना सिविल सेवा में जाकर समाज की सेवा करने का सपना है। शहर के मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी एलआईसी अभिकर्ता हरेंद्र कुमार की पुत्री सुहानी की मां प्रीती गृहणी हैं। सुहानी दो बहनें और एक भाई है। सुहानी ने बताया कि वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित से करना चाहती है। सुहानी इंजीनियर की पढ़ाई के साथ-साथ सिविल सेवा में जाकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। सुहानी ने बताया कि उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की खबर स्कूल के अतिरिक्त घर पर ही 6 से 8 घंटे की अतिरिक्त पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। एसबीआरएल की प्रधानाचार्य स्तुति गुप्त...