भागलपुर, अप्रैल 14 -- बांका से जितेन्द्र झा की रिपोर्ट भदरिया गांव में आज मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्टेट टॉपर सहित भदरिया हाई स्कूल के सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजकों ने बताया कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। गांव में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...