टॉपर प्रखर को एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
देवरिया, मई 16 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने सीबीएसई 12वीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर के टॉपर छात्र प्रखर कुमार मिश्र को शुक्रवार को सम्मानित किया। तहसील परिसर में आयोजित समारोह में प्रखर को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बने प्रखर की उपलब्धि पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतिभा संसाधनों की नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन की मोहताज होती है। उन्होंने सेंट जेवियर्स विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विद्यालय विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य कर रहे हैं। एसडीएम दिशा श्रीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.