नैनीताल, अप्रैल 26 -- गरमपानी। राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट की होनहार छात्रा तनुजा बिष्ट ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 20वां स्थान हासिल किया है। तनुजा की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि तनुजा ने केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनका चयन क्रिकेट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। आगामी 29 अप्रैल से 3 मई तक रोहतक हरियाणा में आयोजित प्रतियोगिता में वह उत्तराखंड की अंडर-17 टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। तनुजा की इस दोहरी सफलता पर बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने उन्हें क्रिकेट किट भेंट कर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.