टॉपर छात्र श्रेष्ठ शाक्य को किया सम्मानित
कन्नौज, मई 4 -- सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के 10वीं के छात्र व प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर की शिक्षामित्र कवियत्री दीपमाला शाक्य व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसवां मुडिय़ा के शिक्षक जितेंद्र कुमार शाक्य के बेटे श्रेष्ठ शाक्य ने आईसीएससी बोर्ड में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय समेत परिवार का गौरव बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण कुमार शाक्य ने उनके आवास पहुंचकर टॉपर छात्र को प्रतीक चिन्ह भेंटकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.