टॉपर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
दुमका, मई 12 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।जरमुंडी के स्थानीय बासुकीनाथ पार्वती महाविद्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में महाविद्यालय के संरक्षक पूर्व राज्य सभा सांसद अभयकांत प्रसाद के द्वारा प्लस टू के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में इंटर साइंस और आर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पूर्व सांसद और महाविद्यालय के संरक्षक अभयकांत प्रसाद ने सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस वर्ष बासुकीनाथ पार्वती महाविद्यालय में जैक द्वारा आयोजित प्लस-टू विज्ञान एवं कला संकाय की परीक्षाओं में कला संकाय के 27 छात्र- छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से तथा 34 छात्र-छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी से सफलता प्राप्त की। यह भी पढ़ें- जैक बोर्ड 2026 में शानदार सफलता पर गुमला में भव्य सम्मान समारोह वहीं विज्ञान संक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.