देवरिया, अप्रैल 6 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महंत राम रक्षा भारती कान्वेंट पब्लिक स्कूल कंचनपुर में मेधावी छात्रों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जो छात्र-छात्राएं मेहनत के दम पर अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं, उन्हें आगे भी निरंतर परिश्रम करते हुए प्रदेश और देश स्तर पर अपना नाम रोशन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कमजोर छात्रों को भी अधिक मेहनत करने की प्रेरणा दी।उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यह स्कूल क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस दौरान टॉपर छात्राओं रेणुका, सनी, बबीता निषाद और खुशी पटेल को विशेष रूप से सम्मानित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.