मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में मंडल में प्रथम और प्रदेश में छठां स्थान लाने वाली छात्रा शिखा दक्ष और जिले में सातवां स्थान लाने वाली छात्रा इल्मा नूर के घर पहुंचकर सपा विधायक हाजी मौहम्मद फहीम इरफान ने सम्मानित किया। नगर के मोहल्ला अंसारियान निवासी छात्रा इल्मा नूर के घर पहुंचे, जहां उनके पिता मौहम्मद उस्मान, माता सायरा और परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने छात्रा इल्मा नूर को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद प्रतिनिधि रशीद पन्ना, यासीन अंसारी, एजाज रजा, तहजीब सभासद, वशीउददीन, जावेद अंसारी, तसलीम फारूकी, फरीद फारूकी, शाहिद अंसारी, डा. तालिब, फरमान फारूकी, मौ. शान फारूकी, तैययब फारूकी, गुलाम वारिश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड : हाईस्कूल टॉपर अदीबा को किया सम्मानित इस...