बिजनौर, अप्रैल 4 -- नजीबाबाद। एचबीएम मार्डन पब्लिक गर्ल्स इण्टर कालेज, बुन्दकी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस मौके पर सभी वर्गो के टॉपर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविषय की कामना की। शनिवार को एचबीएम मार्डन पब्लिक गर्ल्स इण्टर कालेज, बुन्दकी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमे विद्यालय की समस्त कक्षाओं को तीन वर्ग में बाँटकर प्रबन्धक डा मुख्तार अहमद व मैनेजिंग डायरेक्टर जीशान अहमद ने प्री प्राईमरी वर्ग में देव कुमार, जूनियर टॉपर अतुल यादव व सीनियर टापर मानवी को साईकिल एवं ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इसके साथ ही सभी कक्षावार टॉपर्स इनाया, हमजा, शीरिन, अरीब, इरम, फाहद, आयशा खालिद, युग, विभा उपाध्याय, हुमेरा, रोयफा, यस्सी प्रजापति, शिफा अंसारी, अंश, कावेरी, अलजिया रहमान, यतेश कुमार, आदिति, काजल व इ...