टॉपरों को लैपटॉप, कॉलेज में दाखिले पर 51 हजार दे रही सरकार: शिक्षा मंत्री
हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक टॉपर छात्र-छात्रा को लैपटॉप देगी, जबकि डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेने वाले टॉपर विद्यार्थियों को 51 हजार रुपये की सहायता देने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में बेटियों को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व भी दिया जा रहा है। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय तल्ली में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। डॉ. रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इन्हें माताओं, बच्चों और परिवारों के लिए स्वास्थ्य, पोषण, जागरूकता और संवाद के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सात अक्तूबर तक चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.