सिद्धार्थ, अप्रैल 25 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम गुरुवार को घोषित होते ही जनपद की शिक्षा व्यवस्था की एक अहम तस्वीर सामने आ गई है। इस बार भी जिले की टॉपटेन सूची में प्राइवेट (वित्तविहीन) स्कूलों का दबदबा कायम रहा, जबकि सहायता प्राप्त (एडेड) और राजकीय विद्यालयों के छात्र मेरिट सूची में जगह बनाने से लगभग वंचित रह गए। हाईस्कूल की जनपदीय टॉपटेन सूची में 16 छात्र शामिल हैं, जिनमें केवल एक छात्र सहायता प्राप्त विद्यालय से है, जबकि शेष 15 छात्र-छात्राएं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त स्कूलों के हैं। इंटरमीडिएट की स्थिति और भी अधिक चिंताजनक है, जहां टॉपटेन सूची में शामिल सभी 14 छात्र-छात्राएं प्राइवेट स्कूलों से हैं। यह भी पढ़ें- दसवीं में 1.18 और बारहवीं में 1.83 फीसदी घट गया परिणाम प्रतिशत एक भी छात्र सहायता प्र...