अलीगढ़, दिसम्बर 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लगातार गिरते तापमान, घने कोहरे और गलन भरी ठंड ने स्वास्थ्य समस्याओं को तेजी से बढ़ा दिया है। पुराने टॉन्सिल के मरीजों में अचानक सूजन, गले में तेज दर्द और बुखार की शिकायतें बढ़ गई हैं। डॉक्टरों के अनुसार ठंडी हवा और नमी टॉन्सिल के लिए ट्रिगर का काम कर रही है। वहीं कोहरे के चलते दमा और सांस की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर देखा जा रहा है। सर्दी, खांसी और बुखार के साथ निमोनिया की आशंका ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। चिकित्सकों का कहना है कि छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण ठंडी हवा सीधे फेफड़ों को प्रभावित कर रही है। समय पर इलाज न मिलने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.