नई दिल्ली, मई 16 -- सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है, लेकिन फिल्म की रिलीज बार-बार पोस्टपोन हो रही है। पहले फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। इस डेट को बदलकर 04 जून किया गया। इसके बाद, अप्रैल में यश ने कंफर्म किया कि फिल्म की रिलीज एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है। अब फिल्म रिलीज के पोस्टपोन मामले में तारा सुतारिया ने बात की है। उन्होंने कहा कि वो एक्टर के तौर पर अपना काम कर सकती हैं। उन्हें डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के जैसी समझ नहीं होगी।फिल्म पोस्टपोन होने पर क्या बोलीं तारा सुतारिया? द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से खास बातचीत में तारा सुतारिया ने कहा, "मुझ में बहुत धैर्य है। मैं इसे इस तरह से नहीं देखती हूं कि अगर फिल्म अभी रिलीज न...