नई दिल्ली, मार्च 4 -- यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट आखिरकार पोस्टपोन हो गई है। मेकर्स ने एक स्टेटमेंट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में बनाई गई है। इसका मकसद देश और ग्लोबल स्तर पर कमाई करना है। लेकिन मिडिल ईस्ट की मौजूदा हालत को देखते हुए टॉक्सिक की रिलीज पोस्टपोन करनी पड़ रही है। अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज होने जा रही है। पहले टॉक्सिक और धुरंधर 2 के बीच क्लैश होने वाला था। लेकिन अब जून में इसी डेट के आस-पास आ रही फिल्मों को टॉक्सिक टक्कर देने वाली है।टॉक्सिक दे रही है इन फिल्मों को टक्कर यश की टॉक्सिक अब 4 जून गुरुवार को रिलीज हो रही है। विकिपीडिया की मानें तो 5 जून को वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है रिलीज हो रही है। इसके अलावा अगले हफ्ते इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म आ रही है जिसमें दिलजीत दोसा...