गढ़वा, जनवरी 24 -- फोटो संख्या दो: टाऊन हॉल मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते डीसी व एसपी गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित गोविंद इंटर कॉलेज टाउन हॉल मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के क्रम में शनिवार को परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य समारोह के अवसर पर प्रातः 9 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। अंतिम पूर्वाभ्यास का उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा परेड की सलामी ली। पूर्वाभ्यास में शामिल विभिन्न टुकड़ियों द्वारा अनुशासित, आकर्षक व भव्य परेड का प्रदर्शन किया गया। मौके पर उपायुक्त ने परेड में भाग ले रहे सभी प्लाटून का हौसला बढ़ाया...