चाईबासा, फरवरी 10 -- चाईबासा। विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल महतो (94 नाबाद) और कप्तान अभिषेक कच्छप (66 रन) की बदौलत एस आर रुंगटा ग्रुप चाईबासा ने टॉउन क्लब चाईबासा को छह विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। अब क्वार्टर फाइनल में एसआर रूंगटा ग्रुप का मुकाबला चाईबासा क्रिकेट क्लब से 14 फरवरी को होगा। जानकारी के अनुसार, चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस एस आर रुंगटा ग्रुप के कप्तान अभिषेक कच्छप ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाउन क्लब चाईबासा ने शुभम यादव के शानदार शतकीय पारी की बदौलत निर्धारित तीस ओवर में छः विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए। शुभम ने दस चौके एवं सात छक्के की मदद से 102 रनों की पारी खेली। चौथे नंबर पर बल्ले...