आगरा, मार्च 28 -- पंचशील कॉलोनी दौरेठा शाहगंज स्थित सैनिक रेजीडेंसियल एकेडमी के तत्वावधान में मिशन सुपर 100 के तहत टैलेंट सर्च एग्जाम 2025 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार को शांति फार्म हाउस में होगा। डायरेक्टर चौ. वीके सिंह ने बताया कि टैलेंट सर्च के माध्यम से भारत के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 1 से 8 तक एकेडमी में प्रवेश दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को सैनिक रेजीडेंशियल एकेडमी, पंचशील कॉलोनी में अखिल भारतीय स्तर के प्रसिद्ध आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्हें निशुल्क कोचिंग और नियमित स्कूल शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.