देहरादून, अप्रैल 18 -- मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंतर-सिनीय टैलेंट फिएस्टा में छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य, कथक और भरतनाट्यम की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। टैलेंट फिएस्टा में गायत्री सदन प्रथम, संतोष सदन दूसरे और लक्ष्मी सदन तीसरे स्थान पर रहा। मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में अंतर-सिनीय टैलेंट फिएस्टा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लक्ष्मी, गायत्री और संतोषी सदन की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ। इसके बाद छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य, कथक और भरतनाट्यम की सुंदर प्रस्तुतियां दी। उनकी भाव भंगिमाओं और नृत्य कौशल ने दर्शकों की प्रसंसा का पात्र बना दिया। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों का अभिनय रहा, जिसने अ...