टैलेंट फाइट की विजेता रेनू शिव मंदिर में हुआ सम्मान
रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- खटीमा। सिंगिंग शो इंडिया टैलेंट फाइट में विजेता बनीं खटीमा की गायिका व संगीत शिक्षिका रेनू उपाध्याय का कंजाबाग स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया गया। महिलाओं ने माता की चुनरी ओढ़ाकर रेनू का सम्मान किया। श्री सिद्धेश्वर महिला कीर्तन मंडली की संयोजिका शांति पाण्डेय ने रेनू उपाध्याय को माता की चुनरी ओढ़ाकर शुभाशीष दिया और भविष्य में भी संगीत के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते हुए खटीमा एवं उत्तराखंड का नाम रोशन करने की कामना की। स्वागत कार्यक्रम में कमला मेलकानी, प्रभा राठौर, मीरा चन्द, गंगा गहतौड़ी, तनुजा सामन्त, हेमा कन्याल, बसन्ती कांडपाल, मुन्नी भट्ट, लीला भट्ट, पार्वती कुंवर, कौशल्या राना, अंजू अग्रवाल, कविता बिष्ट, शांति जोशी, मंजू कुंवर, आनन्दी पांडेय रहीं। यह भी पढ़ें- हरिणा के मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.