मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स में विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम को टैलेंट डे के रूप में मनाया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की केवल शैक्षणिक सफलता ही नहीं, बल्कि उनके भीतर छिपी विविध प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना था। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, सभी विद्यार्थियों को वार्षिक पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर करिकुलम सर्टिफिकेट प्रदान किए। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या जसबीर कौर और उप-प्रधानाचार्या विक्की जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बालक में विशिष्ट प्रतिभा होती है। ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.